Skip to content

हिन्दी

3 मई 2012 को समूचे लंदन में लोगों को लंदन के मेयर और लंदन विधानसभा के लिए मतदान करने का मौक़ा दिया जाएगा।

यह चुनाव उसे चुनने के बारे में है जो आपका प्रतिनिधित्व करेगा और आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी के कई पहलुओं - भूमिगत, स्थानीय बस सेवा, और पुलिसिंग से लेकर, हरे स्थान, हवा की गुणवत्ता और ट्राफ़लगर स्क्वेयर तक - पर फ़ैसले करेगा।

वोट देने के लिए आपको अवश्य होना चाहिए:

  • 3 मई 2012 को 18 साल का या इससे ज़्यादा
  • ब्रिटिश, राष्ट्रमंडल, या यूरोपीय संघ का नागरिक
  • लंदन में रहने वाला
  • वोट देने के लिए पंजीकृत।

इस चुनाव में, आपके तीन वोट होंगे:

  • एक वोट लंदन के मेयर के लिए
  • एक उस व्यक्ति के लिए जो आपके स्थानीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगा
  • एक उन लोगों के लिए जो पूरे लंदन का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जब आप वोट देने के लिए जाएँगे, तो आपको तीन मतपत्र दिए जाएँगे।

इस चुनाव, कहाँ वोट करें, कब वोट करें और अपना मतपत्र कैसे भरें के बारे में और अधिक जानने के लिए है, कृपया जनवरी 2012 में इस वेबपेज पर वापस आएँ। हम आपकी भाषा में गाइड और पत्रक उपलब्ध कराएँगे जिनमें उस सबको स्पष्ट किया जाएगा जिसे आपको जानने की ज़रूरत है।

इस चुनाव, कहाँ वोट करें, कब वोट करें और अपने तीन मतपत्र कैसे भरें के बारे में और अधिक जानने के लिए है, कृपया नीचे [अनुवाद की भाषा] में हमारा पत्रक डाउनलोड करें। अगर आप दूसरों को चुनाव में अपना मत देने के बारे में बताना चाहते हैं तो [अनुवाद की भाषा] में पोस्टर भी उपलब्ध हैं।

कृपया ध्यान दें कि सभी मतपत्र अंग्रेज़ी में हैं और मतदान केंद्रों में अनूदित सामग्री उपलब्ध नहीं है। अगर आप चाहें, तो मदद के लिए अपने साथ किसी को मतदान केंद्र पर ले जा सकते हैं यद्यपि आपको मतपत्र अपनी खुद की पसंद के साथ खुद भरना होगा।

अगर आपको इस बारे में जानकारी की ज़रूरत है कि वोट देने के लिए कैसे रजिस्टर करें, तो कृपया पर यहाँ जाएँ www.aboutmyvote.co.uk

अपना मत दें। 3 मई को वोट दें।

 

 

Language

All languages